प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पूरे किए अपने एक वर्ष
जिलाध्यक्ष ने प्रेषित की बधाई

सिंगरौली- भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भाजपा जिला सिंगरौली में हर्ष का वातावरण है। इस गौरवमयी अवसर पर भाजपा जिला सिंगरौली के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह ने एक विशेष वीडियो संदेश एवं प्रेस नोट जारी कर प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व की सराहना की। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि:”माननीय हेमंत खंडेलवाल जी के नेतृत्व में विगत एक वर्ष में मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन स्तर पर नए आयाम स्थापित किए हैं। उनका कुशल मार्गदर्शन, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अद्वितीय है। उनके एक वर्ष का यह कार्यकाल प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी रहा है।”
वीडियो संदेश एवं प्रेस नोट के माध्यम से व्यक्त किया आभार
जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने अपने संदेश में आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी के ऊर्जावान नेतृत्व के कारण ही मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन निरंतर मजबूत और अभेद्य बन रहा है। सिंगरौली जिले का प्रत्येक देवतुल्य कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा के साथ संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में जुटा हुआ है।
इस अवसर पर भाजपा जिला सिंगरौली के समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भी माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के सफल कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की है।













