मोरवा पुलिस द्वारा क्राइस्ट ज्योति स्कूल में SAFE CLICK 2.0″ साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया

(सुनील सोनी)
सिंगरौली; पुलिस अधीक्षक सियाज के. एम. के निर्देशन में संचालित “SAFE CLICK 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार की सुबह मोरवा पुलिस द्वारा क्राइस्ट ज्योति स्कूल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्राइस्ट ज्योति स्कूल के प्रांगण में उपस्थित बच्चों और टीचरों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा करने के खतरों के प्रति सचेत किया। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह की सजगता और त्वरित कार्रवाई के कारण क्षेत्र के कई लोग साइबर ठगी का शिकार होने से बच चुके हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या लालच देने वाले ऑनलाइन संदेशों पर विश्वास न करें और किसी भी स्थिति में अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
मोरवा पुलिस ने बताया कि SAFE CLICK 2.0 अभियान के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न माध्यमों से साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक डिजिटल अपराधों से सुरक्षित रह सकें।













