बड़ी खबर

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ सुकमा के जंगलों में , ऑपरेशन जारी

पोल खोल पोस्ट / छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पश्चिमी क्षेत्र के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके दौरान दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान संवेदनशील क्षेत्र में चल रहा है, इसलिए मुठभेड़ स्थल, जवानों की संख्या और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जा रही है। जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एहतियात बरता जा रहा है।

सुकमा पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन खत्म होने के बाद मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। फिलहाल इलाके में सघन सर्चिंग जारी है और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल रखा है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button