सीधी

आमने-सामने दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत न्यूज़ अपडेट…

आमने-सामने दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत न्यूज़ अपडेट…

सीधी सिंहावल। अमिलिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सिंहावल के ग्राम पंचायत बमुरी में स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप के पास दो बाईकों में आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

 

जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार लोगों को गंभीर चोट आई है। सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों की हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घायल मरीजों का विवरण इस प्रकार

हरिप्रसाद सोनी पिता राम सिया सोनी उम्र 45 वर्ष, एवं आयुष सोनी पिता हरिप्रसाद सोनी उम्र 8 वर्ष निवासी सिहावल जो अपने परिवार के साथ सिहावल की तरफ से सीधी जा रहा था। वही हिनौती के तरफ से अनुज गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 17 वर्ष निवासी हिनौती जो रोजाना की तरह अपने पठन-पाठन को लेकर मॉडल विद्यालय आ रहा था कि रास्ते में अचानक पेट्रोल पंप के पास एक्सीडेंट हो गया। जहा तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

।‌। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button