बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी जयनगर में ऐश पाइप क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर फैली राख, त्वरित कार्रवाई कर शुरू कराया गया सफाई और मरम्मत कार्य

सिंगरौली। एनटीपीसी जयनगर में बीते दिवस ऐश पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में राख फैल गई। इससे सड़क से गुजरने वाले आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं राख फैलने से प्रदूषण की समस्या भी उत्पन्न हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मानव संसाधन विभाग एवं संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के लिए सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एनटीपीसी के ऐश विभाग के उप महाप्रबंधक आलोक सिंह मौके पर पहुंचे और अपनी देखरेख में सड़क पर फैली राख की सफाई तथा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया।

इस दौरान सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को हो रही असुविधा को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। उप महाप्रबंधक आलोक सिंह ने आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तकनीकी स्तर पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सफाई और मरम्मत कार्य शुरू कराए जाने से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पाइपलाइन की नियमित निगरानी और रखरखाव भी महत्वपूर्ण होगा।

Author

Related Articles

Back to top button