बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

हरिहर तालाब के पास आवागमन बंद, नगर निगम ने की बैरिकेडिंग

सीढ़ियों की रेलिंग टूटने और निर्माण कार्य के चलते लिया गया सुरक्षा निर्णय, नागरिकों से प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की अपील

सिंगरौली। वैढ़न स्थित हरिहर तालाब के पास निर्माण कार्य और सीढ़ियों की रेलिंग टूटने के कारण नगर निगम प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए मौके पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है।

नगर निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बैरिकेडिंग पार कर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करें। निर्माण कार्य पूरा होने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होने तक इस क्षेत्र से दूरी बनाए रखें।प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और निर्माण कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button