बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मैराथन दौड़ के साथ न्यायोत्सव सप्ताह का शुभारंभ, प्रधान जिला न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल ने भी लगाई दौड़

सिंगरौली। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार रविवार, 15 नवंबर 2026 को सिंगरौली जिले में न्यायोत्सव सप्ताह का शुभारंभ मैराथन दौड़ के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन में किया गया। मैराथन दौड़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायाधीश धर्मेन्द्र सोनी के निर्देशन में संपन्न हुई।

मैराथन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल ने स्वयं सहभागिता की। उनके साथ न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स, समाजसेवी, लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राएं और बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

आयोजन के माध्यम से न्यायोत्सव सप्ताह की गतिविधियों का आगाज किया गया। इसमें न्यायिक अधिकारियों और आम प्रतिभागियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सामूहिक स्वरूप दिया।

Author

Related Articles

Back to top button