बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बिरसा मुंडा जयंती पर आप कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, महापौर रानी अग्रवाल भी रहीं मौजूद

सिंगरौली। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी सिंगरौली के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जननायक बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की नगर निगम सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल ने भी सहभागिता की। उन्होंने आयोजन के संबंध में चर्चा करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके आदर्शों को स्मरण किया।इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने और समाज के उत्थान में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button