बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा

दो लापता बालिकाओं को बरगवां पुलिस ने किया दस्तयाब, बयानों के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराएं बढ़ाईं

बरगवां (सिंगरौली)। बरगवां थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल सिंगरौली (पचौर) भेज दिया गया। पुलिस ने 13 नवंबर को लापता हुईं दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके बयान दर्ज कराए थे। एक बालिका के बयान के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को पोखरा निवासी लालबहादुर सिंह ने अपनी 15 वर्षीय दो नाबालिग बालिकाओं के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर बरगवां पुलिस ने अपराध क्रमांक 800/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसपी सियाज के.एम. एवं एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने उसी दिन दोनों बालिकाओं को दस्तयाब कर न्यायालय के समक्ष उनके बयान दर्ज कराए।

पुलिस के अनुसार, एक बालिका के बयान के आधार पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 64(2)(m), 65(1), 87 एवं 332(बी) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) और 5L/6 की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर पोखरा निवासी प्राण सिंह (24), पिता लक्ष्मण सिंह को 15 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, निरीक्षक सूरज सिंह, सहायक उप निरीक्षक विनोद मिश्रा, अरुण पटेल, प्रधान आरक्षक रामनिवास यादव, आरक्षक शिवभान सिंह, महिला आरक्षक कीर्ति कुशवाहा एवं कविता अचाले की भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button