ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत सिंगरौली जिले के 20,792 हितग्राहियों को मिली ₹1.24 करोड़ से अधिक की पेंशन राशि

 

सिंगरौली,  राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पन्ना जिले से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 35 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के बैंक खातों में ₹210 करोड़ से अधिक की पेंशन राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर प्रदेशभर के साथ सिंगरौली जिले के हितग्राहियों को भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ। जिले के 20,792 हितग्राहियों के बैंक खातों में ₹1,24,75,200 की पेंशन राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। पेंशन राशि प्राप्त होने से वृद्धजन, निराश्रित महिलाएं, दिव्यांगजन तथा अन्य पात्र हितग्राहियों को नियमित आर्थिक संबल मिला, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलेगी।सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से राज्य शासन समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली लागू होने से पेंशन राशि बिना किसी मध्यस्थ के सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और समय पर भुगतान सुनिश्चित हो रहा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में देखा गया। सिंगरौली जिले में भी अधिकारियों तथा पेंशन हितग्राहियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। हितग्राहियों ने शासन की इस पहल का स्वागत करते हुए समय पर पेंशन राशि उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डिप्टी डारेक्टर सामाजिक सुरक्षा विभाग रेखा पंचाल, पेशन प्रभारी आदर्श सिंह सहित हितग्राही जन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button