बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश
राज्यपाल श्री पटेल ने केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान की पूज्य माता को दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल ने केन्द्रीय कृषि मंत्री के निवास पहुँचकर प्रकट की संवेदनाएँ

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशीबाई के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपनी संवेदनाएं परिजनों के साथ प्रकट की। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं परिजन उपस्थित थे।













