बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

जनसंपर्क संचालनालय में अधिकारी कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

संचालक श्री दुबे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

भोपाल : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में संचालक जनसंपर्क श्री अरविंद कुमार दुबे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर संचालक श्री गुरमीत सिंह वाधवा सहित संचालनालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शपथ ली।

शपथ में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों से प्रेरणा लेते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ ली गई।

 

Author

Related Articles

Back to top button