बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने दिलाई एकता अखंडता की शपथ

लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया नमन

भोपाल :लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में वरिष्ठ अधिकारियों,कर्मचारियों और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी। इससे पहले मुख्य सचिव और अन्य आगंतुकों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

शपथ में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया।

शपथ में अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, श्री अनुपम राजन, श्री संजय कुमार शुक्ला, श्री शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Author

Related Articles

Back to top button