बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
ऊर्जाधानी में शारदेय नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर

शारदेय नवरात्रि शुरू, कल मॉ शैलपुत्री की होगी पूजा अर्चना
पोल खोल सिंगरौली
शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। जहॉ ऊर्जाधानी में शारदेय नवरात्रि को लेकर श्रद्घालुओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहे हंै। वहीं जगह-जगह मॉ आदि शक्ति जगदम्बा की प्रतिमाओं की स्थापना के लिये पण्डाल सजाये जा रहे हैं।
नवरात्रि पर्व को लेकर मूर्तीकार के अनुसार इस बार बैढ़न में 5 से 25 व जयंत में 50 हजार रूपये तक की प्रतिमाएं बनकर तैयार हैं। वही उक्त पर्व को लेकर ज्योतिषविद् पं. डॉ. एनपी मिश्र शिवधाम मंदिर बैैढ़न ने बताया कि पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को यानी पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार कल दिन सोमवार 22 सितम्बर को घट स्थापना का प्रात:काल मुहूर्त सुबह 6:09 से सुबह 8: 06 तक रहेगा।
घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त सुबह 11:49 से दोपहर 12:38 बजे तक है। साथ ही कलशस्थापना के चौघड़िया मुहूर्त अमृत-सर्वोत्तम: सुबह 6:09 बजे से सुबह 7:40 बजे तक। शुभ-उत्तम: सुबह 9:11 बजे से सुबह 10:43 बजे तक। लाभ-उन्नति: दोपहर 3:16 बजे से शाम 4:47 बजे तक। अमृत-सर्वोत्तम: शाम 4:47 बजे से शाम 6:18 बजे तक रहेगा।













