बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेवा ही सबसे बड़ी पूजा, दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन

श्याम प्रेमी मंडल ने सेवा भवन निर्माण में सहयोग का लिया संकल्प, जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़े हाथ

सिंगरौली। “मानव सेवा ही माधव सेवा है” और “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के संदेश को आत्मसात करते हुए श्री श्याम प्रेमी मंडल, वैढ़न द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। मंडल के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतनारायण बंसल के नेतृत्व में संस्था जरूरतमंद, दिव्यांग एवं वंचित लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया।

 

सेवा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को अध्ययन सामग्री एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। मंडल के सदस्यों ने बच्चों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के महत्व और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सोमेश बंसल ने अपना जन्मदिन भव्य आयोजन के बजाय दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। उन्होंने बच्चों को अध्ययन सामग्री और खाद्य सामग्री वितरित कर जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही जीवन का सबसे बड़ा उत्सव है।


इस अवसर पर आदर्श विकलांग सेवा संस्थान के संस्थापक शैलेश मिश्रा ने संस्था की गतिविधियों और बच्चों की आवश्यकताओं की जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग बच्चों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कक्ष (भवन) निर्माण की आवश्यकता है। इस पर श्याम प्रेमी मंडल के सदस्यों ने सहयोग का संकल्प लिया।
सेवा कार्य के तहत ताराचंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिष्ठान गंगोत्री गारमेंट्स की ओर से प्रत्येक दिव्यांग बच्चे को नई शर्ट देने की घोषणा की। वहीं सतनारायण बंसल ने संस्था को समय-समय पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सौरभ अग्रवाल एवं गौरव अग्रवाल ने निर्माणाधीन कक्ष के लिए आवश्यक गिट्टी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली, जबकि सोमेश बंसल ने ईंट उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि संस्था भविष्य में भी आदर्श विकलांग सेवा संस्थान के साथ खड़ी रहेगी और जरूरत के अनुसार सहयोग करती रहेगी।इस अवसर पर ताराचंद केजरीवाल, सतनारायण बंसल, आर.के. सिंह, पवन सिंह, सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुरेंद्र लोहिया, पंकज अग्रवाल, अमरदीप भारुका, बृजेश पांडेय, सोमेश बंसल, प्रिया गोयल, संचित लोहिया, गोविंद सर्राफ, अनुराग भारतीय, मनीष अग्रवाल, आशुतोष नामदेव सहित मंडल के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।मंडल ने नगरवासियों से अपील की कि सेवा कार्यों से जुड़कर दिव्यांग बच्चों, जरूरतमंद परिवारों और समाजहित के कार्यों में अपना योगदान दें, ताकि सेवा और सहयोग की यह भावना निरंतर आगे बढ़ती रहे।

Author

Related Articles

Back to top button