बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अमृत हरित महाअभियान के तहत नगर निगम ने किया 2,000 पौधों का वृक्षारोपण

सिंगरौली -नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशों एवं अमृत हरित महाअभियान के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ढोटी जमुआ एवं जुड़ी मुक्तिधाम परिसर में कुल 2,000 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान में नगर निगम के कार्यपालन यंत्री श्री संतोष पाण्डेय, उपयंत्री श्री विपिन तिवारी, श्री विष्णु पाल सिंह, पीडीएमसी से श्री प्रवेश शाह एवं श्री आशुतोष द्विवेदी सहित स्व-सहायता समूह की महिलाओं तथा नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने कहा है कि अमृत हरित महाअभियान का उद्देश्य नगर क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना, पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना तथा नागरिकों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे विकसित होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण का आधार बन सकें। अभियान के दौरान उपस्थित स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भी पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी के महत्व पर बल देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Author

Related Articles

Back to top button