ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सुरक्षा मामले में ATR की मांग, महंत मनोज शर्मा ने प्रशासन से मांगा जवाब

कहा— यदि पहले से खतरे की जानकारी थी तो अब तक क्या कार्रवाई हुई, पूरी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए

चंडीगढ़, । विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा “मनु जी महाराज” ने पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक को पत्र लिखकर शिकायत संख्या GOVCC/E/2026/0000742 पर की गई एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) उपलब्ध कराने की मांग की है।

महंत मनोज शर्मा ने अपने पत्र में कहा है कि यदि चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन के पास उनकी शिकायत दर्ज होने से पहले ही उनकी सुरक्षा को खतरे संबंधी जानकारी उपलब्ध थी, तो प्रशासन यह स्पष्ट करे कि अब तक इस मामले में क्या-क्या कार्रवाई की गई, किन-किन विभागों को जांच सौंपी गई तथा जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में क्या निष्कर्ष दिए।

उन्होंने यह भी मांग की है कि उन्हें कथित रूप से जान से मारने की धमकियां देने वाले लोगों की पहचान, उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई, संबंधित मोबाइल टावर लोकेशन और तकनीकी जांच की जानकारी सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में जांच की गई है तो उसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

महंत शर्मा का कहना है कि जिस समय उन्हें कथित रूप से धमकियां मिलीं, उस समय वे अपने मनीमाजरा स्थित आवास पर मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों की जांच रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया कि उन्हें मनीमाजरा क्षेत्र में कोई खतरा नहीं है, जबकि उनके अनुसार यह निष्कर्ष वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं था। उन्होंने इस टिप्पणी पर भी आपत्ति जताते हुए इसकी निष्पक्ष समीक्षा की मांग की है।

महंत मनोज शर्मा ने राज्यपाल एवं प्रशासक से अनुरोध किया है कि शिकायत संख्या GOVCC/E/2026/0000742 पर की गई संपूर्ण कार्रवाई की रिपोर्ट (ATR), जांच से संबंधित अभिलेख तथा उपलब्ध तथ्यों के आधार पर विस्तृत उत्तर शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।

Author

Related Articles

Back to top button