बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तीनों विधानसभा क्षेत्रों की कांग्रेस संगठन समीक्षा बैठकें सम्पन्न, बूथ स्तर पर मजबूती का आह्वान

 

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कार्यालय सिंगरौली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी रणविजय सिंह लोचव के मुख्य आतिथ्य में चितरंगी (79), सिंगरौली (80) एवं देवसर (81) विधानसभा क्षेत्रों की अलग-अलग संगठनात्मक समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में ब्लॉक अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों के साथ संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सह-प्रभारी रणविजय सिंह लोचव ने संगठनात्मक समितियों के गठन, बीएलए-2 अभियान, बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। मजबूत संगठन के माध्यम से ही जनता के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जा सकता है।

बैठक में एआईसीसी कनेक्ट सेंटर मध्यप्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

विधानसभा सिंगरौली की बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, शहर संगठन महासचिव सुरेश कुमार दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद खान, शेखर सिंह, पंकज पाण्डेय, देवपति सिंह, देवीशरण सिंह एवं शहर उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

विधानसभा देवसर की बैठक में विधानसभा प्रभारी राजकुमार सिंह, ग्रामीण संगठन महासचिव संकटा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान जायसवाल, सतीश जायसवाल, रणबहादुर सिंह, विपिन तिवारी, महमूद खान, जोखन सिंह, सरई नगर अध्यक्ष भाईलाल शर्मा एवं बरगवां नगर अध्यक्ष अभिलाष सिंह चंदेल उपस्थित रहे।

विधानसभा चितरंगी की बैठक में विधानसभा प्रभारी करुणासिंधु परौहा संदीप, ग्रामीण संगठन महासचिव संकटा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील देव सिंह राजन, भूपेंद्र द्विवेदी, प्रेमदत्त वैश्य, रमाशंकर वैश्य एवं चितरंगी नगर अध्यक्ष अरुण धर शामिल रहे।

बैठकों में बूथ प्रबंधन को मजबूत करने, बीएलए-2 अभियान को गति देने और आगामी जनसंपर्क कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के बाद रणविजय सिंह लोचव ने जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से वन-टू-वन चर्चा कर संगठन की स्थिति, बूथ स्तर की गतिविधियों और विस्तार की संभावनाओं पर जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनआधारित बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनसेवा की सबसे बड़ी शक्ति है।

Author

Related Articles

Back to top button