देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए गौतम अदाणी, राहत कोष में दिए 11 करोड़ रुपये

अदाणी फाउंडेशन ने 8 हजार प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री

 

नई दिल्ली/गुवाहाटी। असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अदाणी समूह ने बड़ा कदम उठाया है। समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बाढ़ राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इस सहयोग से राज्य सरकार के राहत प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने गौतम अदाणी के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में यह मदद हजारों प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह ने बिना किसी प्रचार के राहत कार्यों के लिए संसाधन जुटाए हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राहत कोष की राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ प्रभावित लोगों के पुनर्निर्माण के लिए किया जाएगा।

इसी क्रम में अदाणी फाउंडेशन ने अदाणी स्मार्ट मीटर और गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सहयोग से ऊपरी असम में राहत अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत शिवसागर जिले के नाजिरा उपखंड और धीमाजी जिले के सिलापाथर क्षेत्र के करीब 8 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

राहत किट में खाद्य सामग्री, दवाइयां, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत उपयोग की आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। राहत दल दूरस्थ और दुर्गम गांवों तक पहुंचकर प्रभावित परिवारों की मदद कर रहे हैं।

अदाणी फाउंडेशन ने कहा कि राहत अभियान केवल तत्काल सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उन्हें मजबूत बनाने की दिशा में भी लगातार कार्य किया जाएगा। संस्था ने असम के लोगों के साथ संकट की इस घड़ी में मजबूती से खड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Author

Related Articles

Back to top button