देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

थाइलैंड से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, कई यात्री घायल; सुरक्षित उतारा गया विमान

नई दिल्ली। थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को मंगलवार को उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस (हवा के झटकों) का सामना करना पड़ा। अचानक आए झटकों से विमान की ऊंचाई में कुछ समय के लिए बदलाव हुआ, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए। हालांकि, टर्बुलेंस के कारण कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर ले जाकर जांच और उपचार कराया गया।

एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही घटना की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।

एयरलाइन के अनुसार, उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए हवा के तेज झटकों के कारण विमान प्रभावित हुआ था, लेकिन पायलटों ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया।

Author

Related Articles

Back to top button