वार्ड 10 गणेश मंदिर के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत।

वार्ड 10 गणेश मंदिर के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत।
मानवता के मिशाल पेश करते हुए टी आई यू पी सिंह ने मृतक के बच्चों को 20000 रुपये के की अर्थिक मदद
जिला सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 10 मेंढ़ोली गणेश मंदिर के पास पुराना रोड़ में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत। जानकारी के अनुसार मृतक कांटा मोड़ के तरफ से अपने घर गणेश मंदिर के पास जा रहा था कि रोड और झाड़ी के बीच गिर पड़ा जो की रात्रि में अज्ञात वाहन के चपेट में उसका पैर आ गया जिससे रक्तस्राव ज्यादा होने के कारण उसकी रात्रि में ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने जब देखा तो मोरवा पुलिस को सूचना दी थाना प्रभारी मोरवा को सूचना लगते ही तत्काल मौके पर पुलिस बल भेजी पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बैढ़न भेजवाया वही मामले में मोरवा पुलिस ने विवेचना करते हुए जाँच में जुटी हुई है। मृतक का नाम नन्दलाल गौड पिता नेतराम गौड उम्र लगभग 37 वर्ष बताया जा रहा है वही मौके पर स्थानीय लोग उपस्थित रहें।













