बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा पर विधायक देवसर ने दर्ज कराया है एससी-एसटी एक्ट, कांग्रेसियों ने एसपी के नाम सौपा ज्ञापन

पोल खोल सिंगरौली / कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा को आज जमानत नही मिली है। आरोप है कि कोतवाली पुलिस न्यायालय में डायरी नही पेश की है। जिसके चलते मामला लटक गया और कल दिन शनिवार को जमानत पर सुनवाई होगी।

वहीं कांग्रेसियों ने कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाया है। साथ ही विप्र के साथ अन्य समाज के लोगों ने एसपी दफ्तर पहुंच भास्कर मिश्रा को तत्काल रिहा कराये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा है।

गौरतलब है कि देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव भास्कर मिश्रा के खिलाफ एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत कोतवाली बैढ़न में अपराध पंजीबद्ध कराया है। बीते दिन कल कोतवाली पुलिस ने भास्कर मिश्रा को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय बैढ़न में पेश किया, लेकिन जमानत पर सुनवाई नही हो पाई और आज कोतवाली पुलिस न्यायालय में डायरी भी पेश नही की।

आरोप है कि कोतवाली पुलिस जानबुझकर मामले को लटका रही है। चर्चा है कि कल दिन शनिवार को भास्कर मिश्रा के जमानत पर न्यायालय में सुनवाई हो सकती है। वहीं मऊगंज पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दिया है कि यदि तीन दिवस के अंदर भास्कर मिश्रा की रिहाई नही हुई तो, सर्व समाज के लोग आंदोलन, धरना प्रदर्शन करेंगे। उधर विधायक देवसर के इस कार्यप्रणाली से लोगों में भारी आक्रोश है और सोशल मीडिया से लेकर पूरे जिले में विधायक की जमकर किरकिरी हो रही है।

आरोप लगाया जा रहा है कि भास्कर मिश्रा के खिलाफ जानबुझकर विधायक ने एफआईआर दर्ज कराया है। अदाणी कंपनी का नाम लेना गुनाह है। कोल वाहनों से भले ही कई घरों के चिराग बूझ जाये, इसे विधायक एवं अदाणी कंपनी से कोई लेना-देना नही है। अब तो नो-इन्ट्री में भी परसौना-रजमिलान मार्ग में कोल कंपनी को गुपचुप तरीके से छूट दे दी गई है। जबकि इन दिनो नवरात्रि चल रहा है और सड़को में भारी भीड़ है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button