बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस की नाइट कॉम्बिंग में 277 पर कार्रवाई

25 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 117 गिरफ्तारी वारंटियों पर शिकंजा; अपराधियों में दहशत, आमजन में सुरक्षा का भरोसा

सिंगरौली। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सिंगरौली पुलिस ने बीती रात जिलेभर में नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में कुल 277 बदमाशों एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री हेमंत चौहान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुभागों में पुलिस टीमों का गठन कर अभियान चलाया गया।
नाइट कॉम्बिंग के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि 117 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा 66 निगरानी बदमाशों एवं 69 गुंडा बदमाशों की जांच की गई।


अभियान के तहत पुलिस टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाईवे और प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन गश्त की। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के साथ ही देर रात अनावश्यक रूप से घूमने वालों को समझाइश दी गई। वहीं बैंकों और एटीएम परिसरों का भी निरीक्षण किया गया।

पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से जहां अपराधियों में भय का माहौल रहा, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। सिंगरौली पुलिस ने कहा है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button