बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक आवेदन

15 से 25 वर्ष के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक स्थलों की अनुभव यात्रा का मिलेगा अवसर

सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित “मां तुझे प्रणाम योजना” 2026-27 के तहत जिले के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना विकसित करना तथा उन्हें देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और सैनिकों की दिनचर्या से परिचित कराना है।

योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड स्तर पर 10 युवाओं, जिनमें 5 युवक और 5 युवतियां शामिल होंगी, का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को अंतरराष्ट्रीय सीमा अथवा प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक महत्व के स्थलों की अनुभव यात्रा का अवसर मिलेगा।

आवेदन के लिए 31 दिसंबर 2027 तक आयु 15 से 25 वर्ष के बीच होना जरूरी है। एनसीसी, एनएसएस, खिलाड़ी, मेधावी छात्र-छात्रा तथा स्काउट-गाइड श्रेणी से युवाओं का चयन किया जाएगा।
इच्छुक युवक-युवतियां 9 से 22 सितंबर 2026 तक निर्धारित प्रपत्र में संबंधित विकासखंड या खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा पारदर्शी लॉटरी प्रणाली से चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं की सूची 30 सितंबर तक संचालनालय को भेजी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट www.dsywmp.gov.in अथवा बैढ़न ब्लॉक समन्वयक राकेश कुमार मिश्रा (9981381352), देवसर ब्लॉक समन्वयक सुनीता मिश्रा (7909573938) और चितरंगी ब्लॉक समन्वयक जगदीश सिंह (6261611414) से संपर्क किया जा सकता है।

Author

Related Articles

Back to top button