बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

राम मंदिर चंदे और कथित वित्तीय अनियमितताओं पर जयंत में संगोष्ठी

कमलेश्वर पटेल ने उठाए चंदे, भूमि खरीद और दान से जुड़े सवाल, बोले- जनता की आस्था के पैसों का हिसाब पारदर्शी होना चाहिए

सिंगरौली। अयोध्या राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे, भूमि खरीद और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर जयंत में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन अखिलेश सिंह, पूर्व महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस एवं पार्षद, नगर निगम सिंगरौली ने किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कमलेश्वर पटेल ने राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से एकत्र किए गए चंदे, भूमि खरीद और मंदिर में प्राप्त दान को लेकर उठ रहे सवालों पर पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने कहा कि गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों, व्यापारियों, ठेकेदारों, अधिकारियों और कर्मचारियों सहित देश के लोगों ने आस्था के साथ मंदिर निर्माण में योगदान दिया है। ऐसे में आर्थिक मामलों से जुड़े प्रत्येक सवाल का स्पष्ट जवाब जनता के सामने आना चाहिए।

पटेल ने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण का राजनीतिक श्रेय लेने वाले लोगों और संगठनों को इससे जुड़े वित्तीय विवादों की जवाबदेही भी स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।


उन्होंने भगवान श्रीराम की परंपरा में माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक परंपराओं और भावनाओं को राजनीतिक दृष्टिकोण से प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मंदिर निर्माण का राजनीतिक श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस लेते हैं तो कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर भी उन्हें जवाब देना चाहिए।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े आर्थिक मामलों की निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और सार्वजनिक जवाबदेही की मांग उठाई।

कार्यक्रम में सोनम सिंह, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, केडी सिंह, सोमदेव ब्रह्म, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, राम शिरोमणि साहा, राम अशोक शर्मा, प्रेम प्रकाश सिसोदिया, अमित द्विवेदी, सूर्या द्विवेदी, ललित सिंह, दिनेश पांडे, संजय सिंह, कृष्णा सिंह परिहार, मनोज द्विवे, पंकज पांडे, कृष्णा साहा, कुंजलाल पटेल, लाल पुष्पराज सिंह, निरंजन झा, राकेश पांडे, रमा शंकर सिंह, तेजू लाल मरावी, अरुण पटेल, सुनील कर्मकार, अश्विनी कुमार त्रिपाठी, नरेश खोटेले, राजकुमार सिंह, सालिनी श्रीवास्तव, तरुणेंद्र कुरैशी, राजकुमार पाठक, चतुर्भुज द्विवेदी, बिमल ग्वालराज, साकेत, गौतम कुमार, संध्या प्रसाद, लखन लाल शाह, मनोज साहा, निशा सिंह, सनिका सैंडिल, सुरेंद्र ठाकुर, रवि कुमार बैगा, संजय कुमार कुशवाहा, इंद्रजीत जेसवाल, राजकुमार सेन, आशीष टोप्पो, सोमा मुंडा, पवन बंसल और हिंचलाल यादव सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button