पंचकूला में नवरात्र नवमी पर सर्व सांझा कन्या पूजन का आयोजन

मनोज शर्मा
पोल खोल पंचकूला
रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) एचबी सेक्टर-11 द्वारा नवरात्र पर्व की नवमी पर प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सर्व सांझा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया।
एसोसिएशन के चेयरमैन विक्रांत शर्मा ने बताया कि इस विशेष अवसर पर आदर्श हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के निवासियों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ कन्या पूजन किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष योगेश,डॉ. सीमा गुप्ता, सारिका बंसल,डॉ. सुलभा चतरथ,सुनीता जैन,सुधीर मिड्ढा,संदीप लुवाणा, अरुण,तृप्ता माडिया,चंचला,दिनेश चतरथ, अश्वनी,राजिंदर शर्मा,विकास,प्रमोद जिंदल तथा पुजारी मनोज चमोली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दस वर्ष तक आयु की कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया और उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहार प्रदान किए गए। इस मौके पर उपस्थित सभी भक्तों को खीर का प्रसाद व गिफ्ट भी वितरित किए गए।













