बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान : रामनिवास 

वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और मार्गदर्शक भी होते हैं
पोल खोल सिंगरौली 
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्ति करण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज दिन बुधवार को जिला पंचायत सभागार में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के सचिव डॉ. ओपी राय द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं वृद्धजनों का चरणस्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करते हुए किया गया। उन्होंने कहा कि श्वरिष्ठजन समाज और परिवार की वह जड़ हैं, जिनके अनुभव एवं संस्कारों पर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य टिका होता है। इस अवसर पर आए हुए सभी वृद्धजन ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। समारोह की अध्यक्षता जिपं अध्यक्ष सोनम सिंह के द्वारा की गई।
 उन्होंने अपने संबोधन में कहा श्वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव, धैर्य और मार्गदर्शन समाज और परिवार के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हमें उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देना चाहिए। साथ ही कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा श्वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं।
उनके अनुभव, जीवन के संघर्ष और संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक होते हैं। जिस प्रकार वटवृक्ष अपनी छाया में सबको आश्रय देता है, वैसे ही हमारे वरिष्ठजन परिवार और समाज को समेटकर रखते हैं। उनके बिना समाज की नींव स्थिर नहीं रह सकती। इसलिए यह आवश्यक है कि हम उन्हें केवल सम्मान ही नहीं दें बल्कि उनका जीवन सुखमय और सुरक्षित बनाने के हर संभव प्रयास करें।
  इधर निवर्तमान सचिव एवं प्रबंध समिति सदस्य डॉ. डीके मिश्रा ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा श्वरिष्ठजन अनुभव और संस्कारों के जीवंत स्रोत हैं। उनकी छत्रछाया में नई पीढ़ी संस्कारित होती है और जीवन की कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति प्राप्त करती है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button