बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली।जिले में अवैध मादक पदार्थों और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी थाना पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए 13.648 किलोग्राम वजनी गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक शि‍याज के.एम. के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चितरंगी ललित बैरागी की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। 13 सितंबर को चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम सुकहर टोला (धानपानी) निवासी रंगनाथ सिंह ने अपने घर की बाउंड्री के भीतर अवैध रूप से गांजे के हरे पेड़ लगा रखे हैं। सूचना पर तत्काल एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने संदेही रंगनाथ सिंह पिता बच्चू सिंह (उम्र 60 वर्ष) निवासी सुकहर टोला, धानपानी के घर के पीछे स्थित बाउंड्री की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से 8 नग हरे गांजे के पौधे बरामद हुए, जिनका कुल वजन 13 किलो 648 ग्राम निकला। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित गांजे के पौधों को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थाना चितरंगी में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 446/2026, धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विशेष न्यायालय एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया।उक्त त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी, सउनि रमेश कोल, सतीश दीक्षित, प्र.आर. संत कुमार प्रजापति, आरक्षक मुकेश पाण्डेय, परमेश्वर सोधिया, सुभाष कुमार, सुदर्शन चौहान एवं महिला आरक्षक उमा शुक्ला की सक्रिय व सराहनीय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button