14वीं मिनी राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप में सिंगरौली का परचम, बना ऑल ओवर चैंपियन
जिले के 6 खिलाड़ियों का मिनी एवं चाइल्ड राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप में हुआ चयन

सिंगरौली -14वीं मिनी राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप में जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, देवास, मेजबान टीम सिंगरौली सहित प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सिंगरौली जिला फेंसिंग एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमा कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। प्रथम बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी बने खिलाड़ियों ने फेंसिंग खेल का हैरतअंगेज प्रतिभा दिखाते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
सिंगरौली के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन के साथ 5 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक एवं 6 कांस्य पदक सिंगरौली जिले के नाम किया है।
वही ग्वालियर टीम 4 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक पर कब्जा जमा कर दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी विंध्याचल के ईडी किशोर कुमार होता रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एनटीपीसी विंध्याचल के मुख्य महाप्रबंधक (ओ&एम) माणिक्यान सुरेश एवं एनटीपीसी विंध्याचल की एचआर हेड श्रीमती रोमा डे शर्मा, एजीएम एचआर श्रीमती मरीनालिनी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि फेंसिंग ओलंपिक स्थापित खेल है निश्चित तौर पर इस खेल का जिले में आगाज होना क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। वही इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के फेंसिंग खिलाड़ियों का जहां प्रतिभा का उत्थान होगा वही यह उत्कृष्ट खेल मंच खिलाड़ियों को ऊंचाई तक पहुंचाएगी।

वहीं विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश ने कहा कि यह ओलंपिक खेल के साथ-साथ एक बेहतर अनुशासित खेल है और मुझे काफी हर्ष हो रहा है कि प्रथम बार राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता का आयोजन अपने में बहुत ही महत्वपूर्ण है। वहीं उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हमारे एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा किया गया यह प्रतियोगिता का आयोजन यहां के बच्चों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
इस प्रतियोगिता के टूर्नामेंट डायरेक्टर डी.के. विद्यार्थी रहे वही ऑफिशियल टेक्निकल कमेटी में रवि रावत, हरीश गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, सत्यम गुप्ता, रवि सिंह प्रमुख रूप से रहे। उपरोक्त कमेटी के देखरेख में प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता आयोजन सचिव एनटीपीसी वीवा क्लब के महासचिव हिमांशु कैथरवाल एवं सिंगरौली जिला फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव गणेश सिंह विशाल रहे।
उपरोक्त प्रतियोगिता में जिले की फेंसिंग टीम कोच सुश्री खुशबू साकेत के नेतृत्व ऐतिहासिक सफलता अर्जित किया है।
विदित हो कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी 23 सितंबर से 27 सितंबर तक जम्मू कश्मीर के यूनिवर्सिटी ऑफ़ जम्मू में होने वाले 14वीं मिनी राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। उपरोक्त उपलब्धि पर सिंगरौली जिला फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, एसोसिएशन के शक्ति मौर्य, अमित राज,श्रीमती सुमन सिंह, एसके दुबे, गोपालजी श्रीवास्तव, श्रीमती शिखा दुबे सहित क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।













