बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

राज्यमंत्री राधा सिंह ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

सीएचओ, एएनएम और कार्यालय स्टाफ ने निजी समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली। राज्यमंत्री राधा सिंह ने बताया कि आज निज निवास बैढ़न में बीएमओ कार्यालय के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों ने अपनी निजी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इनमें सीएचओ, एएनएम और कार्यालय स्टाफ के कर्मचारी शामिल रहे।

राज्यमंत्री राधा सिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर संबंधित विषयों की जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सक्षम अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा रखी गई समस्याओं पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button