बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली के जिला जेल में बंद कैदी की हुई मौत

परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप, मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच

पोल खोल सिंगरौली

सिंगरौली में गुरुवार को जिला जेल पचोर में सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जेल में कैदी की तबीयत अचानक से खराब हो गई और जब उसे अस्पताल लाया गया, तब डॉक्टर ने कैदी को मृत घोषित कर दिया।

इस खबर के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंचकर देर रात तक हंगामा किया। परिजनों ने जेल प्रबंधन और कुछ पुलिस कर्मियों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में मजिस्ट्रियल जांच की बात कही जा रही है।

पूरा मामला सिंगरौली के जिला जेल से जुड़ा हुआ है। जहां गुरुवार को गड़हरा ग्राम निवासी अनुज दुबे बीते 8 माह से जिला जेल में बंद था। अनुज पर शहर में विभिन्न जगहों पर चोरी करने का आरोप लगा था। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच करते हुए इन्हें जिला जेल में बंद कराया था।

परिजनों को सूचना मिली कि जेल में बंद अनुज दुबे की तबीयत खराब है। जब तक परिजन जिला अस्पताल में देखने पहुंचे तब तक कैदी अनुज की मौत हो चुकी थी। यह खबर लगते ही भारी मात्रा में मृतक के परिजन अस्पताल के इमरजेंसी गेट के सामने पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया।

परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक के परिजनों ने जेल प्रबंधन और कुछ पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि “जेल में ही युवक को मारा गया है। इसके साथ-साथ परिजनों ने कुछ पुलिस कर्मियों पर पैसे के लेन-देन का आरोप भी लगाया है।

उन्होंने यह तक कहा है कि धमकी दी गई थी कि अगर पैसा नहीं दोगे तो मार देंगे। इस मामले पर तहसीलदार जानवी शुक्ला ने कहा है कि “इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी और अगर कुछ ऐसा सामने आता है, तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

परिजनों को 50 हजार की आर्थिक मदद
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस भी पहुंची है। करीब 6 घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को बैठाकर समझाइश दी, तब जाकर परिजन माने। आर्थिक मदद के रूप में परिजनों को ₹50000 दिए गए हैं।

वहीं मृतक की बेटी को संविदा के रूप में जिला अस्पताल में काम दिया जाएगा। घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कराई जाएगी। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहना संभव हो पाएगा। जो पुलिस कर्मियों पर पैसे लेने का आरोप है परिजनों से ऑडियो क्लिप मांगा गया है और आवेदन मांगा गया है। इसमें जांच कर अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button