ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

श्रवण कुमार वैश्य स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

बलियारी प्रीमियर लीग सीजन-4 का रंगारंग आगाज, पार्षद ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सिंगरौली। वार्ड क्रमांक 38 तुलसी बलियारी में स्वर्गीय श्रवण कुमार वैश्य स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता ‘बलियारी प्रीमियर लीग सीजन-4’ का भव्य शुभारंभ बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन वार्ड क्रमांक 38 तुलसी के पार्षद एवं नगर पालिक निगम के अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार वैश्य ने फीता काटकर किया।

मुख्य अतिथि पार्षद अनिल कुमार वैश्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बल्ला थामकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘खेलेंगे युवा, बढ़ेंगे युवा’ के मंत्र से ही नए भारत का निर्माण संभव है।

उन्होंने कहा कि खेल नगर और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और जीवन की चुनौतियों से लड़ने की सीख भी देते हैं।

इस अवसर पर दीपेश वैश्य, रविचंद्र वैश्य, अरविंद कुमार वैश्य, राम बाबू वैश्य, राहुल वैश्य सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और वार्डवासी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला।

Author

Related Articles

Back to top button