बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

जिलाधिकारी रहेगे उपस्थित समय सीमा की बैठक एवं जन सुनवाई में :-कलेक्टर

केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हितग्राही मूलक योजनाओ का दिलाए लाभः-श्री बैनल

पोल खोल सिंगरौली

कलेक्टर गौरव बैनल जिले का पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला अधिकारियो के साथ बैठक आयोजित की।6 एवं उनसे परिचय प्राप्त कर निर्देश दिए कि हम सब को मिलकर जिले के विकास को एवं शासन की योजनाओ का तथा सीएम हेल्प लाईन एवं जन सुनवाई में प्राप्त आवेदनो का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर आम जन मानस की समस्याओ का त्वारित निराकरण किया जाये।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि समय सीमा की बैठक एवं जन सुनवाई में जिलाधिकारी उपस्थित रहेगे। तथा राजस्व अधिकारियो को इस आशय के निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर कोर्ट संचालित हो तथा लंबित प्रकरणो का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे। तथा जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखे। साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी अपने अपने विभागो की योजनाओ का शत प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे।

कलेक्टर ने इस आशय के निर्देश दिए कि विकास के जो भी परियोजनाए समय पर पूर्ण किए जायें तथा जो विकास कार्य चल रहे है समय पर गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करे। बैठक के दौरान एसडीएम सृजन बर्मा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, प्रशांत त्रिपाठी, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, सौरभ मिश्रा, देवेन्द द्विवेदी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, कोषालय अधिकारी श्रीकांत त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, उपसंचालक कृषि मनोज सिंह सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button