बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी पहुंची सेवा संकल्प बाइक यात्रा, राज्यमंत्री राधा सिंह ने किया स्वागत

सिंगरौली/चितरंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत काशी से वडनगर जा रही बाइक यात्रा शनिवार को सिंगरौली जिले के चितरंगी पहुंची। उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा पर मध्य प्रदेश शासन की राज्यमंत्री राधा सिंह ने यात्रा में सहभागिता करते हुए बाइक सवारों का स्वागत किया। यह यात्रा 17 सितंबर से शुरू हुए अभियान का हिस्सा है, जिसका समापन 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है।


राधा सिंह ने कहा कि यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और सेवा, जनभागीदारी तथा सामाजिक गतिविधियों का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा।

यात्रा का शुभारंभ वाराणसी से 17 सितंबर को किया गया था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार काशी से वडनगर जाने वाली यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं और अलग-अलग मार्गों से होते हुए यात्रा गुजरात के वडनगर पहुंचेगी।इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कान्तदेव सिंह, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, जिला यात्रा प्रभारी ध्रुव विक्रम सिंह, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला मंत्री हर्ष सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button