बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नौढ़िया में स्वच्छता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, जनपद अध्यक्ष ने भी की सहभागिता

सिंगरौली/देवसर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत नौढ़िया में 18 सितंबर को स्वच्छता रैली निकाली गई। शासकीय सांदीपनि विद्यालय देवसर और शासकीय कन्या पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर के छात्र-छात्राओं ने रैली में उत्साहपूर्वक भाग लेकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

रैली में जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक ने भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आमजन के सहयोग से ही स्वच्छ और स्वस्थ गांव का निर्माण संभव है।
विद्यार्थियों ने लोगों से घर और आसपास सफाई रखने, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में देवसर एसडीएम डॉ. सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पंचायत सचिव, शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण मौजूद रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस रैली का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Author

Related Articles

Back to top button