देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
फोन पर बात करने को लेकर पत्नी से मारपीट, धमकी देने का आरोप

सिंगरौली/जियावन। कुदवार चौकी क्षेत्र के चपरी पूर्वी में फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। 27 वर्षीय महिला ने पति राजेश कुमार साहू पर गाली-गलौज कर हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट करने तथा जान से खत्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
महिला के अनुसार 17 सितंबर को वह बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी। इसी दौरान पति ने मोबाइल पर किससे बात करने को लेकर सवाल किया और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया।मारपीट में महिला की आंख के पास चोट सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। शिकायत पर जियावन पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












