सिंगरौली पहुंची वाराणसी से बड़नगर बाइक रैली
जिले की सीमा पर हुआ भव्य स्वागत

सिंगरौली- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत मोदी जी के संसदीय क्षेत्र काशी से उनकी जन्म स्थली वड़नगर गुजरात के लिए निकली बाइक रैली सिंगरौली जिले के चितरंगी मे प्रवेश की। जिले मे आगमन पर उत्तर प्रदेश–मध्य प्रदेश सीमा पर इस रैली का भारतीय जनता पार्टी ने भव्य स्वागत किया । प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कांत देव सिंह, राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर शाह , विधायक रामनिवास शाह तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस रैली का स्वागत किया तथा वाराणसी से चले पवित्र कलश की पूजा-अर्चना की। समस्त नेताओं ने बाइक रैली मे सम्मिलित वालंटियर्स का अंगवस्त्र पहना कर उनका अभिनंदन किया तथा उनके साथ जिले के अन्य भागों मे रवाना हुए। यह बाइक रैली दिन भर जिले की सीमा मे भ्रमण कर रात्रि विश्राम सिंगरौली सीधी जिले की सीमा पर करेगी तथा अगले दिन सीधी जिले मे प्रवेश करेगी।
इस अवसर पर इस बाइक रैली यात्रा के जिले के प्रभारी ध्रुव सिंह, पूर्व विधायक, सुभाष वर्मा, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला महामंत्री योगेंद्र द्विवेदी, जिला मंत्री हर्ष सिंह, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह , डॉ रविन्द्र सिंह , रविन्द्र चौबे, वशिष्ठ पांडे, मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, अनिल शाह सहित समस्त भाजपा के वरिष्ठ व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












