शिक्षा, युवाओं की उर्जा एवं सामर्थ्य से पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प- विश्वामित्र पाठक
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने लिया विकसित भारत 2047 का संकल्प

सिंगरौली- प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं 25 वर्षो की जनसेवा के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत विकसित भारत 2047 के विजन को केंद्र में रखते हुए शासकीय कन्या उच्च.माध्य.विद्यालय देवसर एवं सांदीपनि शा.उत्कृष्ट उच्च.मा.वि.देवसर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां वीणावादिनी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ सहित विकसित भारत 2047 की परिकल्पना पर अपने विचार व्यक्त किए। भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों ने आत्मनिर्भरता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण एवं तकनीकी प्रगति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को रेखांकित किया। दोनो प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विष्वामित्र पाठक ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना से जोड़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका के प्रति जागरूक करना है।
मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने कहा कि देश के यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा एवं उनके उल्लेखनीय कार्यो से देष विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। उन्होने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में युवा पीढ़ी की भूमिका महत्वपूर्ण है। देश के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी, नवाचार, कौशल एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में योगदान से विकसित भारत के लक्ष्य को गति मिलेगी। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले छात्राओं को शुभकामनायें देते हुये कहा कि आपका प्रदर्षन उत्कृष्ट रहा आगे भी आप लोग विकासखण्ड, जिला एवं प्रदेष स्तर पर अपना एवं विद्यालय का नाम रोषन करें। उन्होने पुरस्कार न पाने वाले विद्यार्थियो से आगे प्रतियोगिताओं में और मेहनत करने के लिये कहा ताकि आपका प्रदर्षन उत्कृष्ट रहे।
विधायक सिहावल ने कहा कि षिक्षा से ही विकास सम्भव है षिक्षा ही संर्वागीण विकास की पूजी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने विचारों एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को अभिव्यक्त किया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, जिम्मेदारी, सामाजिक सरोकार एवं राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सहभागिता की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुखदेव सिंह बी.ई.ओ., प्रदीप सिंह तहसीलदार, धनराज सिंह बी.आर.सी.सी., कमलेन्द्र द्विवेदी प्राचार्य, सी.पी.प्रजापति प्राचार्य, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी बी.पी.ओ., परषुराम तिवारी, श्रीमती सुखनी साहू, विद्यालयों के षिक्षकगण, अभिभावकगण छात्र-छात्रायें सहित गणमान्य जन उपस्थित रहें।












