बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अजय सिंह ‘राहुल’ के जन्मदिन पर अनूठा उपहार: सिंगरौली के कांग्रेसियों ने पहनाई 1000 किलो की 16 फीट लंबी ‘अजगर माला’

 

सिंगरौली ।मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) का जन्मदिन भोपाल में बेहद भव्य तरीके से मनाया गया। इस समारोह में सबसे बड़ा आकर्षण सिंगरौली जिले से लाया गया एक अनोखा उपहार रहा।

भोपाल पहुंचा सिंगरौली कांग्रेसियों का दल
अपने चहेते नेता को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सिंगरौली जिले से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक बड़ा हुजूम भोपाल पहुंचा था। इस दल का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिरोमणि शाहवाल ने किया।

1000 किलो की माला और एकजुटता का संदेश
रामशिरोमणि शाहवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह के प्रति अपना गहरा स्नेह प्रकट करते हुए उन्हें 16 फीट लंबी और लगभग 1000 किलोग्राम वजनी ‘अजगर माला’ भेंट की और उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सभी कांग्रेसियों ने एक सुर में नारे लगाकर पार्टी की एकजुटता का कड़ा संदेश भी दिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से उत्सवमय रहा, जहां कार्यकर्ता अपने नेता के साथ नाचते-गाते और थिरकते नजर आए।

कार्यक्रम में सिंगरौली के इन नेताओं की रही मौजूदगी
जन्मदिन के इस भव्य कार्यक्रम में जिले से बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से परमेश्वर पटेल, जेपी सिंह, कृष्णा शाह, ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानू’, रमेश कुशवाहा, राजन अग्रहरि, विक्रम शाह, मनोज दुबे, रामगोपाल प्रसाद, प्रह्लाद शाह, बृजेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, दीपक दुबे, अभिजीत द्विवेदी, शम्स खान, अजमल खान, राजेंद्र वर्मा, रामदयाल शाह और सुशील सोनी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button