बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अमृत लाल का चयन

सिंगरौली l काशी विद्यापीठ अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर के छात्र अमृत लाल ने अपना स्थान पक्का कर लिया है l यहां प्रतियोगिता कल सावित्रीबाई फुले स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया (चंदौली) में आयोजित हुई थी l अमृत लाल का चयन बेस्ट पांच खिलाड़ियों में किया गया है l

अमृत लाल अब अंतर विश्वविद्यालय (पूर्वी क्षेत्र) टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगेl यह प्रतियोगिता अगले माह असम में आयोजित की जाएगी l छात्र के इस उपलब्धि पर संस्था के प्रभारी डॉo प्रदीप कुमार यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है l ज्ञात हो कि अमृत लाल महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एनटीपीसी परिसर में संचालित स्नातक के छात्र हैं वह पत्रकारिता एवं समाजशास्त्र विषय की पढ़ाई करते हैं l अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अमृत लाल ने बताया कि मेरे पत्रकारिता के गुरु डॉo छोटे लाल प्रसाद एवं समाजशास्त्र के डॉo विनोद कुमार पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा हैl इन गुरुजनों ने हर स्तर पर मेरा सहयोग किया और आगे भी हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहते हैं लिए इसलिए इस उपलब्धि का श्रेय मेरे इन गुरुओं को विशेष रूप से जाता हैl

Author

Related Articles

Back to top button