उतर प्रदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

तारापुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

 

शक्तिनगर, सोनभद्र। ग्राम सभा तारापुर में नशा उन्मूलन को लेकर शक्तिनगर पुलिस की ओर से जागरूकता बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

बैठक में महिला और पुरुष ग्रामीणों को नशे से होने वाले सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

मिशन शक्ति टीम ने नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए संपर्क मोबाइल नंबर भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराए। पुलिस ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई से निपटने के लिए जागरूकता के साथ सामूहिक प्रयास जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने तथा गांव में नशे के कारोबार या सेवन से जुड़ी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

Author

Related Articles

Back to top button