ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विहिप जिला सिंगरौली की बैठक संपन्न, नए दायित्वों की हुई घोषणा

संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक समरसता और सेवा गतिविधियों को गति देने पर हुआ मंथन

सिंगरौली :विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला सिंगरौली की महत्वपूर्ण जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक समरसता, सेवा गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस दौरान संगठन के विभिन्न दायित्वों में बदलाव करते हुए नवीन पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।

बैठक में विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. डी.के. मिश्रा, प्रांत सह मंत्री डॉ. राजबहादुर जायसवाल, विभाग मंत्री पुजारी लाल मिश्र, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह, जिला मंत्री राजू दुबे, जिला सह मंत्री बृजेश जायसवाल तथा बजरंग दल जिला संयोजक राजबली शाह सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करते हुए सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों तथा जनसंपर्क गतिविधियों को व्यापक रूप देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर भी चर्चा की गई।

इन कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी

बैठक के दौरान संगठन द्वारा विभिन्न पदों पर नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। इनमें वीरेंद्र गुप्ता को जिला सामाजिक समरसता प्रमुख, मिथिलेश मिश्रा को जिला विमर्श प्रमुख, सत्येंद्र पांडे को जिला सह मंत्री, सतेंद्र शाह को विधि प्रमुख, शिवानंद शर्मा को सह विधि प्रमुख, दीपिका सनादय को मातृ शक्ति संयोजिका, उर्मिला सिंह को मातृ शक्ति सहसंयोजिका, लवली सिंह को सेवा प्रमुख मातृशक्ति, शैलेंद्र सिंह को विशेष संपर्क प्रमुख, विवेक कुमार त्रिपाठी को जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख तथा विजय साहू को जिला मीडिया प्रमुख बनाया गया।

नवीन दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक के समापन अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button