मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला सर्राफा मंडल सिंगरौली में अध्यक्ष पद के लिए मतदान, सत्यनारायण उर्फ संजय बने नए अध्यक्ष

 

सिंगरौली- सिंगरौली जिले के बैढ़न में स्थित जिला सर्राफा मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव में आज मतदान हुआ, जिसमें कुल 156 मत पड़े। इस चुनाव में सत्यनारायण उर्फ संजय ने 105 मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी धनजय सोनी को 49 मत मिले। इस प्रकार, सत्यनारायण उर्फ संजय को नवनियुक्त अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद, नए अध्यक्ष को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया और मुँह मीठा कराया गया। चुनाव के परिणामों से मंडल के सदस्य खुश नजर आए, क्योंकि लंबे समय बाद उन्हें नया अध्यक्ष मिला है। इस खुशी के मौके पर पटाखे भी फोड़े गए।

चुनाव से पूर्व एक चुनाव अधिकारी समिति का गठन किया गया था, जिसमें विजय सर्राफ (बैढ़न), सर्वजीत सोनी (विंध्यनगर), संजय सोनी (जयंत), और संतोष सोनी उर्फ पूर्णमासी (बैढ़न) के मार्गदर्शन में चुनाव सम्पन्न हुआ।
चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद, सैकड़ों की संख्या में सदस्य और वरिष्ठ जन मंडल कार्यालय में एकत्र हुए। इस अवसर पर रविकांत सोनी उर्फ डॉक्टर, दीपक सोनी, पप्पूलाल सोनी, रामाश्रय सोनी, अमित सोनी, शुभम सोनी, मोहन सोनी, केडी सोनी, मनोज सोनी, सुभाष सोनी, संतोष सोनी, सूरज सोनी, उमाशंकर सोनी, नीरज सोनी, राजा सफाई वाले, रतन सोनी, सचिन, और अरुण पाटील समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Author

Related Articles

Back to top button