गांधी जयंती पर तुलसी ढोटी में चला स्वच्छता अभियान

सिंगरौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी स्थित तालाब में स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, एनटीपीसी सीएसआर अधिकारियों एवं वार्ड के नागरिकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, कांग्रेस वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह, रूपेश चंद पांडेय, अवनीश दुबे, एनटीपीसी सीएसआर अधिकारी महताब आलम तथा वार्ड क्रमांक 38 तुलसी के पार्षद एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार वैश्य सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान तालाब परिसर की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ और विकसित समाज की आधारशिला माना था। उनके स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाते हुए सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता आवश्यक है।
कार्यक्रम में दिवाकर वैश्य, रामेश्वर वैश्य, सुरेश शाह, राजेन्द्र शाह, गंगा शाह, लालचंद शाह, रामधार साकेत, बिहारी लाल विश्वकर्मा, अशफाक खान, रामदयाल वर्मा, संजय वर्मा एवं विष्णु साकेत सहित वार्ड के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।













