शासकीय महाविद्यालय माड़ा में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 22 अक्टूबर को
महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय माड़ा में सत्र 2026-27 के तहत जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं पुरुष वर्ग की यह प्रतियोगिता 22 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 11 बजे से महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोविंद बाथम ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
क्रीड़ा अधिकारी एवं आयोजन सचिव डॉ. प्रदीप कछवाहा के नेतृत्व में प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. प्रभाती आम्रवंशी, डॉ. प्रभाकर मिश्र, डॉ. सनत तिवारी, डॉ. वैद्यनाथ चर्मकार, अवनीश मिश्रा, अमित शाह, पुष्पेंद्र तिवारी, बुधराम नाई और जगबंधन सिंह आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।
आयोजन समिति ने जिले के खेल प्रेमियों और नागरिकों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।













