बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

डीह बाबा प्रांगण में चला स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 39 में किया श्रमदान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 39 स्थित डीह बाबा प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में वार्ड के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।इस दौरान डीह बाबा प्रांगण सहित आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर वार्ड के निर्माण में प्रशासन के साथ नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है। सामूहिक प्रयास से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सकती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आगे भी जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button