
पोल खोल चंडीगढ़।
मनीमाजरा स्थित माता अन्नपूर्णा (संतोषी माता) मंदिर प्रांगण में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर की जानकारी देते हुए महंत मनोज शर्मा ने बताया कि यह आयोजन महंत रामेश्वर गिरी एवं राजेंद्र गिरी की देखरेख में संपन्न हुआ।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और हनुमान जी की पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया। महंत मनोज शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भक्ति, सेवा और एकता का संदेश फैलाते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव के इस आयोजन में महंत रामेश्वर गिरी, महंत राजेंद्र गिरी, , महंत मनोज शर्मा, महंत पूनीत गिरी, महंत टिंकू गिरी, महंत योगराज गिरी, महंत हितेश गिरी, शौर्य गिरी, ओजस गिरी, दिवाश गिरी वा स्थानीय भक्तों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। भंडारे का समापन भजन-कीर्तन और आरती के साथ हुआ।