बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
निगाही स्टेडियम में 18 को होगा क्रिकेट टीम का चयन
अंडर-15 और अंडर-22 अंतर जिला प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को बुलाया
सिंगरौली । रीवा डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली अंडर-15 एवं अंडर-22 बालक अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिंगरौली जिले की टीम का चयन 18 अक्टूबर, रविवार को किया जाएगा। चयन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से निगाही स्टेडियम में आयोजित होगी।
सिंगरौली जिला क्रिकेट संघ के सह सचिव पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-15 वर्ग में 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 के बीच जन्मे खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। वहीं अंडर-22 वर्ग के लिए 1 सितंबर 2004 के बाद जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। संघ में पंजीकृत खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचकर चयन समिति को सूचित करना होगा। इच्छुक पात्र खिलाड़ी समय का विशेष ध्यान रखते हुए चयन प्रक्रिया में शामिल हों।













