उतर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा महिला नेता के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो और टिप्पणियां करने का आरोप

पिपरी थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ पंजीकृत किया मुकदमा

घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों की नहीं कर सकी गिरफ्तारी

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा महिला नेता इशिका चौबे पिता- अनुज बिहारी चौबे वर्तमान पता- वार्ड नं0-06 तुर्रा, पिपरी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश, भारत का कथित आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पिपरी थाना पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ 1- करुणाकर त्रिपाठी 2- नीतू शुक्ला के ऊपर थाना-पिपरी मुकदमा अपराध संख्या- 0194 सन- 2026 धारा- 79, 356(1), 66ई, 67 बीएनएस धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। गत 10 अक्टूबर को दर्ज मुकदमा के कई दिन बीत जाने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी थी। पुलिस की इस कृत्य से भाजपा महिला नेता काफी नाखूश हैं।


पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा वार्ड नंबर छह निवासी इशिका चौबे ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भ्रमण के दौरान करूणाकर त्रिपाठी के मोबाइल फोन के जरिए सोशल मीडिया पर उनका आपत्तिजनक फोटो अपलोड किया गया। फेसबूक पर अपलोड फोटो पर नीतू शुक्ला द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इससे उनकी प्रतिष्ठा और गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है तथा निजता का उल्लंघन हो रहा है। शिकायत में करुणाकर त्रिपाठी का नाम लेते हुए उनके मोबाइल नंबर का उल्लेख किया गया है। साथ ही नीतू शुक्ला नाम की महिला पर भी कथित रूप से अभद्र टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर करूणाकर त्रिपाठी व नीतू शुक्ला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। हालांकि गत 10 अक्टूबर को दर्ज मुकदमा के बावजूद समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी थी। पुलिस की इस कृत्य से भाजपा महिला नेता काफी नाखूश हैं।

Author

Related Articles

Back to top button