बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
मोटरसाइकिल चोर को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

पोल खोल सिंगरौली / मोरवा थाना क्षेत्र बूढ़ीमाई रोड में खड़ी एक मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। जहां टीआई ने चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित किया और आज पुलिस टीम ने बाईक के साथ चोर को भी दबोचने में सफलता हासिल की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ज्ञानेन्द्र सिंह थाना आकर सूचना दिया कि वह अपने मोटरसाइकिल बजाज पल्सर क्रमांक एमपी 17 एनसी 3956 से अपने दोस्त के घर ग्राम बूढ़ी माई रोड मोरवा के यहां गया था, जहां खाना पीना खाने के बाद जैसे ही बाहर निकला तो उसकी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है
जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान आज दिन सोमवार को जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति ग्राम चटका बस्ती में गाड़ी बेचने के लिये आया है की सूचना पर तत्काल एक पुलिस टीम थाना प्रभारी मोरवा के नेतृत्व में गठित कर संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछतांछ किया गया
जो अपना नाम आर्यन वर्मा उर्फ मिन्टू वर्मा पिता छोटेलाल साकेत उम्र 23 वर्ष निवासी पंजरेह बस्ती थाना मोरवा बताया और गाड़ी के संबंध में कागजात मांगा गया, जो प्रस्तुत नही कर पाया व पूछतांछ में मोटरसाइकिल चोरी का होना बताया।
जहां आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में सउनि पिन्टू राय, सउनि संतोष सिंह, सउनि संजीत सिंह, प्रआर कुलदीप शर्मा, आर सौरभ सिंह, अजय यादव की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।













